Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : मानसून की राह में मौसम का यू-टर्न, रायपुर में 40°C पार, गर्मी-उमस ने बढ़ाई बेचैनी

CG Weather News : मानसून की राह में मौसम का यू-टर्न, रायपुर में 40°C पार, गर्मी-उमस ने बढ़ाई बेचैनी
X

CG Weather News: Weather takes a U-turn affecting the monsoon’s progress; Raipur crosses 40°C as heat and humidity increase discomfort.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने के बावजूद बारिश का दायरा सिमट गया है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather News : मुंगेली और कवर्धा जैसे कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। इसके चलते रायपुर और जगदलपुर सहित कई जिलों में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल प्रदेश की दहलीज पर ही ठहरा हुआ है और इसके आगे बढ़ने की गति धीमी बनी हुई है।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक बनी मौसमी द्रोणिका और मध्य भारत के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा की द्रोणिका के कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

CG Weather News : राजधानी रायपुर में सोमवार को भी बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019