Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, नमी ने बढ़ाई उमस, बारिश के आसार

CG Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, moisture coming from the Bay of Bengal, humidity increases humidity, chances of rain.
X

CG Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, moisture coming from the Bay of Bengal, humidity increases humidity, chances of rain.

CG Weather News : रायपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को मौसम ने थोड़ा राहत का संकेत तो दिया है, लेकिन इसके साथ ही उमस ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया है। इससे तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी है।

CG Weather News : पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.5°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट संभव है।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश में कई मौसमीय सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास चक्रवाती परिसंचरण और हरियाणा से मणिपुर तक फैली द्रोणिका का असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दक्षिणी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मौसम को लगातार प्रभावित कर रही है। इन परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

CG Weather News : रायपुर का हाल-

राजधानी रायपुर में सुबह मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019