Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : मानसून की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Asian News
CG Weather News : मानसून की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में बारिश-वज्रपात का अलर्ट
X

CG Weather News: Weather pattern shifts with the arrival of the monsoon; alert issued for rain and lightning in Chhattisgarh.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की फुहारों और बादलों की आवाजाही ने गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। अगले चार से पांच दिनों के भीतर मानसून प्रदेश के और हिस्सों में सक्रिय हो सकता है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है।

CG Weather News : बीते 24 घंटों में केशकाल, छिंदगढ़, कांकेर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। वहीं बिलासपुर संभाग में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान लगभग स्थिर रहा।

CG Weather News : मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से बिहार तक सक्रिय मौसमी द्रोणिका और विदर्भ से तमिलनाडु तक बनी दूसरी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

CG Weather News : राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019