Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव, हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव, हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
X

CG Weather Update: सरगुजा में ठंड ने 57 साल का रिकार्ड तोड़ा, अंबिकापुर में 7.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

CG Weather News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। हालांकि, दिन का तापमान ऊंचा बना रहेगा। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ हिस्सों में अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में नमी का स्तर बढ़ गया है। इससे बादल, मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) का असर देखा जाएगा।

CG Weather News: पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather News: रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में सुबह से तेज धूप है, लेकिन दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019