Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर होगा हल्का, 48 घंटों में ठंड से मिल सकती है कुछ राहत

Asian News
CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शीतलहर का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा। हवा की दिशा में हुए हल्के बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट थम गई है और तापमान नीचे जाने के बजाय अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

CG Weather News : हालांकि, शीतलहर में कमी के बावजूद ठंड का असर फिलहाल बना रहेगा। रायपुर और बिलासपुर को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। रात में तेज ठंड और सुबह के समय घनी धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई इलाकों में धूप निकलने के काफी देर बाद तक धुंध छंट रही है।

CG Weather News : इस साल नवंबर से ही ठंड ने जोर पकड़ लिया था, जिसका असर दिसंबर में भी लगातार बना हुआ है। सरगुजा संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में ठंड के कारण जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित है। दुर्ग जिले के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री कम दर्ज किया गया, जिससे वहां भी सर्दी का प्रकोप साफ नजर आ रहा है।

CG Weather News : बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ठंड से खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में शीतलहर का दायरा सिमटेगा, हालांकि सर्द मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह की धुंध के कारण कई जगह दृश्यता कम हो रही है, जिसे देखते हुए देर रात से तड़के तक बाहरी इलाकों में वाहनों की रफ्तार सीमित रखने की सलाह दी गई है।

CG Weather News : पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

CG Weather News : रायपुर का आज का मौसम-

राजधानी रायपुर में रविवार सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019