Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : रायपुर–सरगुजा में कड़ाके की ठंड बढ़ी, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अम्बिकापुर 5°C पर पहुँचा

CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है और राजधानी रायपुर से लेकर सरगुजा, बिलासपुर व दुर्ग संभाग तक कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिख रहा है। माना एयरपोर्ट का न्यूनतम तापमान 7.8°C तक गिर गया, जबकि रायपुर शहर में यह 12.2°C दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान अम्बिकापुर में 5°C तक चला गया, जिससे इलाके में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है।

CG Weather News : मौसम विभाग ने मंगलवार 11 दिसंबर को रायपुर में धुंध छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम 12°C रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, बिलासपुर, GPM, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद समेत कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।

CG Weather News : राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है—जैसे बिलासपुर में 9.8°C, पेंड्रारोड में 8.6°C, जगदलपुर में 9.1°C, दुर्ग में 9°C और राजनांदगांव में 9.5°C। दिन का तापमान भी गिरावट के साथ 25–29°C के आसपास बना हुआ है। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड के बीच लोगों को सावधानी बरतने और सुबह–रात अतिरिक्त गर्म कपड़ों का उपयोग करने सलाह दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019