Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना

CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट के तहत मध्यम से भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं, बालोद, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर और राजनांदगांव में भी इसी प्रकार के मौसमीय हालात देखने को मिल सकते हैं।

CG Weather News : लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान खुले क्षेत्रों, पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के पास न जाएँ और वाहनों को तेज हवाओं व पानी से सुरक्षित रखें। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं से होने वाले जोखिमों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019