Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलो में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले तीन घंटे में होगी झमाझम बारिश

CG Weather News
X

CG Weather News

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 10 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं, मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यह चेतावनी आज दोपहर 12 बजे से प्रभावी है। लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की अपील की गई है।

CG Weather News : ऑरेंज अलर्ट वाले जिले नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, और बलरामपुर हैं। इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है, जिसके साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का खतरा भी है।

CG Weather News : वहीं, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, और गरियाबंद में हल्की बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से नदियों, तालाबों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019