Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Asian News
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
X

CG Weather News: New spell of monsoon in Chhattisgarh; heavy rain expected over the next 48 hours; alert issued for intense rainfall and lightning strikes in several districts.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (लो-प्रेशर) क्षेत्र के कारण पूरे राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

CG Weather News : गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जिसके अगले दो से तीन दिनों में और मजबूत होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के ऊपर सक्रिय द्रोणिका और विंडशियर जोन भी बारिश को बढ़ावा दे रहे हैं।

CG Weather News : इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं, वज्रपात और भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी है।

CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रायपुर में भी बादल गरजने के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019