Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के 75% हिस्से में पहुंचा मानसून, रायपुर समेत 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Asian News
CG Weather News : 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के 75% हिस्से में पहुंचा मानसून, रायपुर समेत 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
X

CG Weather News: Monsoon reaches 75% of Chhattisgarh within 24 hours; rain and thunderstorm alert issued for 27 districts, including Raipur.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार तेज रफ्तार पकड़ ली है। दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने के महज 24 घंटे के भीतर मानसून राज्य के लगभग 75 फीसदी हिस्से तक पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, वहीं मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, मानसून जल्द ही कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम के शेष हिस्सों को भी कवर कर सकता है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather News : बीते 24 घंटों में डौंडी और नांगर में सर्वाधिक 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि धमतरी और मैनपुर में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा हुई। बस्तर संभाग और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

CG Weather News : मौसम विभाग ने कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं रायपुर समेत 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

CG Weather News : राजधानी रायपुर में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019