Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : मानसून की रफ्तार थमी, छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ा पारा, 15 जून तक बस्तर से दस्तक के आसार

Asian News
CG Weather News : मानसून की रफ्तार थमी, छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ा पारा, 15 जून तक बस्तर से दस्तक के आसार
X

CG Weather News: Monsoon momentum stalls, temperatures rise again in Chhattisgarh; expected to reach Bastar by June 15.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। पिछले तीन दिनों से मानसून प्रदेश की सीमा पर ही ठहरा हुआ है, जिससे प्री-मानसून गतिविधियों में कमी आई है और तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक मानसून के बस्तर संभाग से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना बनी हुई है।

CG Weather News : बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में दर्ज हुआ।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक फैली मौसमी द्रोणिका का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई दे रहा है। इसके चलते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की घटनाएं दर्ज की गईं।

CG Weather News : बारिश के आंकड़ों में कुसमी में 5 सेंटीमीटर, ओरछा में 4 सेंटीमीटर और पिपरिया में 3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं बड़े बचेली, थानखमरिया, भैरमगढ़, माकड़ी, ओडगी, पंधरिया और बोड़ला सहित कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

CG Weather News : मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। अगले दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना जताई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019