CG Weather News: Monsoon gains momentum in Chhattisgarh; heavy rain and strong winds likely in several districts, including Raipur.
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
CG Weather News : राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह से आसमान घने बादलों से ढका हुआ है। मौसम में नमी बढ़ने से उमस महसूस की जा रही है, हालांकि बीच-बीच में हो रही हल्की बारिश लोगों को राहत दे रही है। विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चल सकती हैं और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक एक सक्रिय द्रोणिका (ट्रफ) बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर और तेज हो सकता है।
CG Weather News : उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर भी ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो प्रदेश में लगातार नमी पहुंचा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इन सभी मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
CG Weather News : हालांकि मानसून अब सक्रिय हो चुका है, लेकिन प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों की तेज बारिश से इस कमी में काफी हद तक सुधार हो सकता है।
CG Weather News : पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में दर्ज किया गया। बिलासपुर में 34 डिग्री, जशपुर में 33.5, अंबिकापुर में 33.1, कोरबा में 32.9, दुर्ग में 30.6 और जगदलपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

