Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 5 दिन तक हीटवेव अलर्ट, रात भी गर्म रहने की संभावना

CG Weather News: Heatwave alert for 5 days in many parts of Chhattisgarh, nights likely to remain hot too
X

CG Weather News: Heatwave alert for 5 days in many parts of Chhattisgarh, nights likely to remain hot too

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में ग्रीष्म लहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

CG Weather News : सोमवार को रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया और दोपहर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बढ़ने से हालात और असहज हो गए।

CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और अंधड़ के साथ वज्रपात की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई गई है।

CG Weather News : मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019