Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : काले बादलों ने बढ़ाई उमस, रायपुर में बारिश का इंतजार, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

CG Weather News : काले बादलों ने बढ़ाई उमस, रायपुर में बारिश का इंतजार, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
X

CG Weather News: Dark clouds increase humidity; Raipur awaits rain; ‘Yellow Alert’ issued for several districts.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों की अच्छी बारिश के बाद शनिवार को आसमान में घने काले बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया। मौसम में नमी बढ़ने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी का असर महसूस किया गया।

CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं है। मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी वहीं बना हुआ है, लेकिन अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में नए मौसम तंत्र के बनने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश की उम्मीद है।

CG Weather News : रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

CG Weather News : प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रघुनाथनगर, कुसमी और बड़ेबचेली में सबसे अधिक 5-5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि कोरबा, बैकुंठपुर, मुंगेली, बिलासपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित कई क्षेत्रों में 1 से 3 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

CG Weather News : मौसम विभाग ने शनिवार के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि व्यापक और तेज बारिश के लिए बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के सक्रिय होने का इंतजार रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019