Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अंबिकापुर बना ‘आइस प्वाइंट’ 3.3°C पर थमा पारा, शीत लहर का अलर्ट जारी

CG News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ इस वक्त कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली और शुष्क हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

CG Weather News : मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद कम है। अगले तीन दिनों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि उत्तर से लगातार आ रही ठंडी हवाओं के कारण रातें और ज्यादा सर्द होंगी, हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं।

CG Weather News : इन जिलों में शीत लहर का अलर्ट-

मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर समेत रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा सहित कई जिलों में एक-दो स्थानों पर शीत लहर की चेतावनी जारी की है।

CG Weather News : रायपुर का हाल-

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाई रह सकती है। दिन का तापमान 27 डिग्री तक और रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019