Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में सर्दी का कहर जारी, अगले 72 घंटे में गिर सकता है तापमान 3 डिग्री तक

Asian News
CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में प्रदेश का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। खासकर सुबह के समय कोहरे और ठंड के बढ़ते प्रभाव के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में मुश्किल हो सकती है।

CG Weather News : पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेशभर में किसी भी स्थान पर वर्षा नहीं हुई।

CG Weather News : रायपुर में मौसम का हाल-
राजधानी रायपुर में 5 जनवरी की सुबह कोहरे की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का असर अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है, इसलिए सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल जरूरी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019