Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में ठंड का ब्रेक, 4 दिन राहत, फिर लौटेगी शीतलहर की दस्तक

CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। हवा की दिशा में बदलाव के चलते अगले 3–4 दिनों तक ठंड की तीव्रता में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार इस दौरान रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, जिससे ठिठुरन कुछ कम होगी।

CG Weather News : दिसंबर के पहले पखवाड़े में प्रदेश के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बने रहे। हालांकि अब आने वाली हवाएं अपेक्षाकृत कम ठंडी होने से लोगों को अस्थायी राहत मिलेगी। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं होगी, चार दिन बाद फिर से शीतलहर के हालात बनने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। रायपुर में रात का तापमान 12.9 डिग्री और माना में 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather News : आज रायपुर का मौसम-

राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने और दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019