Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन, अगले 72 घंटे में और गिरेगा तापमान, उत्तर-मध्य इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

Asian News
CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब और तेज होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासतौर पर उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और अधिक चुभने वाली हो सकती है।

CG Weather News : मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले के एक-दो स्थानों पर शीतलहर का असर देखा गया। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। ठंड के चलते सुबह और रात के समय कंपकंपी महसूस की गई।

CG Weather News : रायपुर का तापमान सामान्य के आसपास-

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। दिन में हल्के बादल छाए रहे और शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ गया। हवा की औसत रफ्तार करीब 2 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने बताया कि 25 दिसंबर को रायपुर में सुबह के समय कुहासा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019