Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में ठिठुरन का असर, उत्तर-मध्य इलाकों में शीतलहर की चेतावनी

Asian News
CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। खासतौर पर अंबिकापुर, कोरिया, सरगुजा और बलरामपुर जैसे इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड और तेज हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर कुछ कम हो सकता है।

CG Weather News : प्रदेश में सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर-
बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा। इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई और फिलहाल कोई बड़ा मौसमी सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान लगाया है।

CG Weather News : रायपुर में सुबह कुहासा, दिन में हल्की राहत-
राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर साफ दिखाई देगा। सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंड के चलते लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019