Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Alert: प्रदेशभर में अगले तीन घंटों में गरज-चमक और हल्की बारिश की सम्भावना, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

CG Weather Alert
X

CG Weather Alert

CG Weather Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट दो अलग-अलग क्षेत्रों के लिए है, जिसमें हवा की गति और मौसमी गतिविधियों की तीव्रता में अंतर हो सकता है। नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई है।


CG Weather Alert: पहला अलर्ट: तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पहले अलर्ट में बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली शामिल हैं। इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।


CG Weather Alert: दूसरा अलर्ट: छिटपुट बारिश की संभावना

दूसरे अलर्ट में बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। यहां मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019