Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Alert: प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी...

Dev Verma
CG Weather Alert
X

CG Weather Alert

CG Weather Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने वाला है। प्री-मानसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे अगले कुछ दिनों में तेज बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

CG Weather Alert: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पारा गिरेगा

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी जैसी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

CG Weather Alert: इन जिलों में ज्यादा सतर्कता जरूरी

रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, सूरजपुर सहित 21 जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
विशेषकर गुरुवार को सूरजपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा सहित छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज गरज-चमक और आंधी तूफान की प्रबल संभावना है।

CG Weather Alert: मानसून अब छत्तीसगढ़ के नजदीक

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा अब छत्तीसगढ़ के करीब पहुंच चुकी है। यह स्थिति आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश के संकेत दे रही है।

CG Weather Alert: मई के आखिरी हफ्ते में झमाझम, फिर गर्मी का दौर

गौरतलब है कि मई के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन इसके बाद कुछ दिनों तक मौसम शांत रहा और तापमान में औसतन 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि, अब प्री-मानसून की सक्रियता फिर से देखने को मिल रही है, जिससे जल्द ही पूरे प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019