Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Vidhan Sabha Budget Session: प्रश्नकाल से होगी शुरुआत,ध्यानाकर्षण में राजेश मूणत उठाएंगे उप अभियंता पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री धारकों को वंचित रखने का मामला

CG Vidhansabha Budget Session
X

CG Vidhansabha Budget Session

रायपुर। CG Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव सदन में विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे।

CG Vidhan Sabha Budget Session: उप अभियंता पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री धारकों को वंचित रखने का मामला सदन में उठेगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष और विधायक राजेश मूणत डिप्टी सीएम अरुण साव का ध्यान आकर्षित करेंगे। कीटनाशक दवाइयों की अवैध बिक्री का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। विधायक द्वारकाधीश यादव इस मामले में कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

CG Vidhan Sabha Budget Session: राशन दुकानों में अनाज आबंटन से जुड़ा मामला उठेगा, जिसे विधायक अजय चंद्राकर सदन में रखेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा होगी। विधायक धर्मजीत सिंह और भईया लाल राजवाड़े आज प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019