CG Transfer : दो उप सचिव स्तर के अधिकारियों के हुए तबादले, सरकार ने जारी किया आदेश

CG Transfer: Major administrative reshuffle in the Excise Department; 30 officers transferred.
CG Transfer: Major administrative reshuffle in the Excise Department; 30 officers transferred.
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए दो उप सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
CG Transfer : जारी आदेश के मुताबिक, सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल को पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में उप सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं मनोज कुमार मिश्रा को उच्च शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CG Transfer : राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



