Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी

Raipur City News
X

CG Transfer: Mukesh Kothari appointed as the new SDM of Tilda-Nevra; Ashutosh Dewangan assigned a new responsibility.

CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में अधिकारियों की पदस्थापना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम, तिल्दा-नेवरा नियुक्त किया गया है।

CG Transfer : वहीं, अब तक तिल्दा-नेवरा के एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाल रहे आशुतोष कुमार देवांगन को प्रोटोकॉल अधिकारी, रायपुर के पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

CG Transfer : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव शासकीय कार्यों के बेहतर संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इस संबंध में संशोधित पदस्थापना आदेश कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा द्वारा जारी किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019