Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Tendu Patta Bonus Scam: सुकमा, कोंटा के बाद अब दोरनापाल में ACB और EOW की छापेमारी

Asian News
CG Tendu Patta Bonus Scam
X

CG Tendu Patta Bonus Scam

CG Tendu Patta Bonus Scam: रायपुर/सुकमा: छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को सुकमा और कोंटा के बाद दोरनापाल में वन विभाग के एक कर्मचारी के घर पर छापेमारी की गई। ACB और EOW की टीमें सुबह से ही मौके पर तलाशी ले रही हैं।

CG Tendu Patta Bonus Scam: 12 स्थानों पर छापेमारी, 26 लाख नकद बरामद

इससे पहले गुरुवार को सुकमा जिले में 12 ठिकानों पर EOW और ACB ने तेंदूपत्ता बोनस घोटाले की जांच के तहत छापेमारी की थी। इस दौरान डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के घर से 26 लाख 63 हजार 700 रुपये नकद जब्त किए गए। साथ ही, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक खातों और निवेश से संबंधित कागजात बरामद हुए।

CG Tendu Patta Bonus Scam: 7 करोड़ रुपये का गबन

जांच में सामने आया कि वर्ष 2021-22 के तेंदूपत्ता सीजन के लिए संग्राहकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि, लगभग 7 करोड़ रुपये, का वितरण नहीं किया गया। इसके बजाय, अधिकारियों ने आपराधिक साजिश रचकर इस राशि का गबन किया और कुछ हिस्सा निजी व्यक्तियों को दे दिया। इस मामले में आपराधिक विश्वासघात और गबन का अपराध दर्ज किया गया है।

CG Tendu Patta Bonus Scam: कई संदिग्धों पर कार्रवाई

गुरुवार की छापेमारी में डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक और प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। बरामद दस्तावेजों का विश्लेषण और कानूनी कार्रवाई जारी है।

CG Tendu Patta Bonus Scam: पूर्व डीएफओ पर भी जांच

इस घोटाले के मुख्य आरोपी, पूर्व वन मंडल अधिकारी अशोक कुमार पटेल के खिलाफ पहले ही अनुपातहीन संपत्ति का मामला दर्ज हो चुका है। उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी, और जांच अभी भी चल रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019