Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspended : पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारी निलंबित, जानें क्या है वजह

Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector
X

Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector

CG Suspended : महासमुंद। लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर विभाग के दो अधिकारियों ने 14.28 लाख रुपये का गबन किया। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

CG Suspended : लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) उपसंभाग सरायपाली की तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी शिखा पटेल ने 1.51 लाख रुपये और तत्कालीन प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अरविंद किशोर देवांगन ने 12.77 लाख रुपये का माप दर्ज किया था। इस तरह दोनों ने मिलकर कुल 14.28 लाख रुपये के फर्जी माप पत्रक तैयार किए।

CG Suspended : शिकायत मिलने पर मुख्य अभियंता, लोनिवि परिक्षेत्र रायपुर ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया। समिति की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दर्ज किए गए माप के अनुसार कोई भी कार्य वास्तव में नहीं किया गया था।

CG Suspended : छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत शिखा पटेल और अरविंद किशोर देवांगन को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019