CG Suspended : कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर पर महिला के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। जैसे ही महिला ने शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने आरोपी को निलंबित कर दिया।
CG Suspended : जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी और आरोप लगाया कि कटघोरा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एसके कोसरिया ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद कटघोरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
CG Suspended : एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सब-इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और सभी कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


