Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspended: भ्रष्टाचार के आरोप में SP अंकिता शर्मा ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, आदेश जारी

Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector
X

Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector

CG Suspended: सक्ती। भ्रष्टाचार के एक मामले में सक्ती की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आबकारी से संबंधित प्रकरण में पैसे के लेन-देन के गंभीर आरोपों के बाद की गई है। जारी निलंबन आदेश के अनुसार, अड़भार चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) हीरा राम सावरा, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र कंवर और आरक्षक दीपक साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। SP अंकिता शर्मा ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश भी दिए हैं। प्राथमिक रिपोर्ट में सामने आया है कि उक्त पुलिसकर्मियों पर आबकारी मामले में अनुचित लेन-देन और अपने पद का दुरुपयोग करने का संदेह है।

देखें आदेश -


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019