Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspended : सरकारी गाड़ी में पेट्रोल घोटाला, 18 लाख से ज्यादा का गबन, बाबू निलंबित...

Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector
X

Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector

CG Suspended : रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में एक चौंकाने वाला भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जिसमें सरकारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया गया। इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-02 बाबू आकाश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश विभाग के आयुक्त जनक पाठक ने जारी किया। निलंबन काल में श्रीवास्तव का मुख्यालय उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

CG Suspended : क्या है पूरा मामला?
जांच में खुलासा हुआ कि रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ बाबू आकाश श्रीवास्तव ने शासकीय गाड़ी के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। हैरानी की बात यह है कि अपर संचालक की गाड़ी बिना चले ही छह महीने में 6 लाख रुपये का पेट्रोल खा गई। इसके अलावा, श्रीवास्तव ने सुनियोजित तरीके से लेखा कार्यों में हेराफेरी कर कुल 18,55,289 रुपये का गबन किया। जांच समिति की रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि वह एक साल से अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से गायब थे। घोटाला यहीं खत्म नहीं हुआ। क्षेत्रीय कार्यालय में चार काल्पनिक कर्मचारियों देवकुमार वर्मा, अजय टंडन, भूपेंद्र वर्मा और खिलावन जोशी के नाम पर दस महीनों तक हर महीने 10-10 हजार रुपये वेतन के नाम पर निकाले गए, जबकि ये कर्मचारी कार्यालय में कभी पदस्थ ही नहीं थे। यह पूरा फर्जीवाड़ा श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ।

CG Suspended : उच्च शिक्षा संचालनालय के आदेश में कहा गया कि श्रीवास्तव का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। उनकी अनुपस्थिति और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद गठित जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019