Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspended : शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक निलंबित, DEO ने की कार्रवाई

CG Suspend
X

CG Suspend

CG Suspended : बिलासपुर। जिले में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के चलते विकासखंड बिल्हा की शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी के प्रधान पाठक एलबी प्रताप सत्यार्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG Suspended : जांच में यह सामने आया कि प्रधान पाठक प्रताप सत्यार्थी नियमित रूप से शराब सेवन करके स्कूल आते थे, अन्य शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते थे और समय से पहले स्कूल छोड़ देते थे। इस आचरण को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया।

CG Suspended : जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा से जांच करवाई। जांच प्रतिवेदन में सभी आरोप सही पाए गए। निलंबन के दौरान प्रताप सत्यार्थी का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा कार्यालय में निर्धारित किया गया है और उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही प्रदान किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019