Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspended : नशेड़ी शिक्षकों पर गिरी गाज, शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral
X

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral

CG Suspended : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक शाला बाला, विकासखंड मनेंद्रगढ़ में पदस्थ प्रधानपाठक पारस राम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई ने सरकारी स्कूलों में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश दिया है।

CG Suspended : दरअसल, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान दोनों शिक्षक नशे की हालत में पाए गए। मौके पर पंचनामा तैयार कर बयान दर्ज किए गए, जिसमें दोनों ने शराब सेवन की बात स्वीकार की। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई, जहां रिपोर्ट में भी शराब पीने की पुष्टि हो गई।

CG Suspended : जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और 23 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कार्यालय तय किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019