Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspend: ओपन स्कूल परीक्षा में लापरवाही, 3 शिक्षा अधिकारी निलंबित...

CG Suspend
X

CG Suspend

CG Suspend: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में ओपन स्कूल की परीक्षा के दौरान एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। लोहरसी परीक्षा केंद्र पर 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान गलती से 10वीं कक्षा का प्रश्नपत्र बांट दिया गया। इस चूक को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शिक्षा अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

CG Suspend: निलंबन की कार्रवाई में केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह चंद्राकर, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और जिला प्रतिनिधि ऑब्जर्वर नीतू शाह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय ने इन अधिकारियों को निलंबन अवधि के दौरान जिला शिक्षा कार्यालय गरियाबंद में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019