Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspend : भ्रष्टाचार पर हुई बड़ी कार्रवाई, धान समिति प्रबंधक निलंबित...

निलंबित
X

निलंबित

CG Suspend : सरगुजा। अमेरा धान समिति के प्रबंधक जगदीश राजवाड़े को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन पर तारपोलिन और प्लास्टिक कवर खरीद में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे थे। कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्था आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा यह निलंबन आदेश जारी किया गया है।

CG Suspend : बता दें कि प्रबंधक जगदीश राजवाड़े पर भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन करते हुए 12 नग तारपोलिन 9,500 रुपये प्रति नग की दर से खरीदने का आरोप लगा है। यह खरीदी प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमों के विपरीत बताई जा रही है। इसके अलावा, उन पर धान खरीदी में भी भारी धांधली के आरोप लगे हैं। निलंबन के बाद अमेरा धान समिति का प्रभार अस्थायी रूप से कंप्यूटर ऑपरेटर को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019