CG Suspend : सरपंच के विजय जुलूस में शामिल होना पंचायत सचिव को पड़ा महंगा, अधिकारी ने किया सस्पेंड...
CG Suspend : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला ब्लॉक के तरई गांव में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव किशन राठौर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उन पर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में की गई है। बता दें कि शिकायतकर्ता अमर भानु ने रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि पंचायत सचिव किशन राठौर सेमरा ग्राम पंचायत के सरपंच के विजय जुलूस में शामिल हुए थे।
CG Suspend : शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि विजय जुलूस के दौरान किशन राठौर ने नारेबाजी भी की थी। जांच के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें किशन राठौर को विजय जुलूस में नारे लगाते हुए देखा गया। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पंचायत सचिव के निलंबन के बाद अब उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी को तैनात किया जाएगा।

Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


