Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspend : मेडिकल बिल के लिए 10% कमीशन मांगने वाला क्लर्क सस्पेंड, ऑडियो वायरल

CG Suspend
X

CG Suspend

CG Suspend : बिलासपुर। जिले में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मस्तूरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 क्लर्क सीएस नौरके को मेडिकल बिल स्वीकृत करने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में शिक्षक की शिकायत और वायरल ऑडियो ने पूरे मामले को उजागर किया है।

CG Suspend : मामला मस्तूरी क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला खपरी के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू से जुड़ा है। उन्होंने मेडिकल बिल के भुगतान के लिए आवेदन दिया था, जिसके तहत 1 लाख 87 हजार 459 रुपये स्वीकृत हुए थे। शिक्षक का आरोप है कि 9 जुलाई 2025 को रात 8:25 बजे क्लर्क सीएस नौरके ने उन्हें फोन किया और बिल की राशि खाते में जमा करने के बदले 10% कमीशन की मांग की। शिक्षक द्वारा असमर्थता जताने पर उनका भुगतान रोक दिया गया, जबकि अन्य शिक्षकों को उनके बिल का भुगतान मिल चुका है।

CG Suspend : शिक्षक ने इस बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से की, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। शिकायत मिलने के बाद डीईओ ने मामले को गंभीरता से लिया और एक जांच कमेटी का गठन किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर क्लर्क सीएस नौरके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019