Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspend : 25 लाख की बिजली चोरी में मिलीभगत की आशंका, सहायक अभियंता सस्पेंड

CG Suspend: Viral video on social media exposes system, 5 employees suspended
X

CG Suspend: Viral video on social media exposes system, 5 employees suspended

CG Suspend : बिलासपुर। लोरमी में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली वितरण कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 56 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने एक साथ कई जगहों पर दबिश दी और 31 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। चोरी के मामलों में मंगल भवन, फार्महाउस, बिग बाजार और ज्वेलर्स की दुकानें भी शामिल थीं।

CG Suspend : जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर मीटर को बायपास कर सीधी हुकिंग के जरिए बिजली खपत की जा रही थी। पकड़े गए उपभोक्ताओं को कुल 17 लाख रुपये का सहायक बिल थमाया गया। प्रारंभिक जांच में लोरमी उपसंभाग में पदस्थ सहायक अभियंता लव सिंह को गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया और बिजली चोरी में मिलीभगत की भी आशंका जताई गई।

CG Suspend : क्षेत्रीय कार्यपालन निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने लव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय, कोरबा तय किया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई वरिष्ठ अभियंता एस.के. जांगड़े के नेतृत्व में ओएंडएम सर्किल के अंतर्गत की गई। टीम में 3 कार्यपालन अभियंता, 8 सहायक अभियंता, 9 कनिष्ठ अभियंता, 23 लाइन स्टाफ और 12 सतर्कता दल के सदस्य शामिल थे।

CG Suspend : मुख्य स्थानों में अंजली बिग बाजार, दिनेश ज्वेलर्स, टेकचंद गुप्ता, अनिल सलूजा फार्महाउस और जवाहरलाल साहू का मंगलबवन शामिल हैं। इस कार्रवाई ने लोरमी क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के प्रयासों को और प्रभावी बनाने का संदेश दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019