Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन युवती सहित 5 गिरफ्तार, मुख्य संचालक फरार

CG Sex Racket
X

CG Sex Racket

CG Sex Racket : दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में द ग्रीन डे स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्पा संचालिका समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

CG Sex Racket : बता दें कि सुपेला पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित द ग्रीन डे स्पा में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। शुक्रवार देर रात पुलिस ने स्पा सेंटर पर दबिश दी और वहां चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचालिका संध्या कुमारी 34 वर्ष और टेली कॉलर जैनम खातून व योगिता गंधर्व 23 वर्ष के साथ दो ग्राहकों, अरविंद यादव 30 वर्ष और आदित्य सिंह 29 वर्ष को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सुपेला के निवासी हैं।

CG Sex Racket : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 1 लेनोवो टैब, आधार कार्ड, 8 डायरी, 4 रजिस्टर, टाइप की गई मोबाइल नंबरों की सूची, 600 रुपये नकद और 4 आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था, और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का नेटवर्क संचालित हो रहा था। सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी और स्पा सेंटर के मालिक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019