CG School News: गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने महासमुंद-फिंगेश्वर मार्ग को किया जाम,
CG School News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्कूली बच्चों ने युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूल को मर्जर करने के खिलाफ चक्काजाम कर दिया। फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य मार्ग पर शनिवार को छात्राओं ने सड़क जाम कर दिया। फिंगेश्वर कन्या शाला की छात्राओं का कहना है कि गलर्स और बॉयज स्कूल को आसपास में मर्ज कर दिया है, जिसकी वजह से वे अब स्कूल नहीं जाना चाहतीं।
CG School News: स्कूल की छात्राएं गुरुवार को गरियाबंद कलेक्ट्रेट पहुंची थीं और कलेक्टर से मुलाकात करने की कोशिश की थी, लेकिन कलेक्टर ने उनसे बिना मिले ही वहां से निकल गए, जिससे छात्राओं में और नाराजगी बढ़ गई। इस फैसले को निरस्त करने की मांग छात्राएं कलेक्टोरेट से कर रहीं हैं। प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देने की वजह से छात्राएं आक्रोशित हो गईं और मुख्य मार्ग पर बैठ कर सड़क जाम कर दिया।
CG School News: बता दें कि शासन ने अभी युक्तियुक्तकरण किया है, जिसके तहत फिंगेश्वर मुख्यालय में स्थित 425 संख्या वाले कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 225 संख्या वाले बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ मर्ज कर दिया गया है। इस फैसले के खिलाफ छात्राओं के साथ-साथ पालक और विद्यालय प्रबंधन समिति भी विरोध कर रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि वे छात्रों के साथ एक ही स्कूल में पढ़ना नहीं चाहतीं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


