Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Raipur News : रायपुर में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा: 10 आरोपी गिरफ्तार, जानें मास्टरमाइंड कौन?....

CG Raipur News : रायपुर में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा: 10 आरोपी गिरफ्तार, जानें मास्टरमाइंड कौन?....
X

CG Raipur News : रायपुर में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा: 10 आरोपी गिरफ्तार, जानें मास्टरमाइंड कौन?….

रायपुर। CG Raipur News : 11 फरवरी को मतदान के दिन अनुपम नगर में हुई 60 लाख रुपए की डकैती का पुलिस ने 30 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से जेवरात और 59.5 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

CG Raipur News : पुलिस की तत्परता से सुलझी गुत्थी

महानिरीक्षक अमीरेश मिश्रा ने बताया कि इस डकैती को सुलझाने के लिए रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक के सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया। नागपुर से गिरफ्तारियां करते हुए छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में एक साथ रात में छापेमारी की गई। पुलिस की इस तत्परता से 30 घंटे के अंदर ही इस बड़ी डकैती की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली।

पारिवारिक विवाद बना डकैती का कारण

पुलिस के अनुसार, डकैती के पीछे का मुख्य कारण परिवार में पैसों को लेकर चिंता थी। परिवार के ही कुछ सदस्यों ने मिलकर इस डकैती की योजना बनाई थी। रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने डकैती की योजना को तैयार किया था और उनकी पीड़ित परिवार की महिला से जान-पहचान थी।

टीम में पत्नी, पति और रिटायर्ड सूबेदार मेजर

नेहा त्रिपाठी डकैती की टीम में शामिल थी और वह इस डकैती का नेतृत्व कर रही थी। नेहा त्रिपाठी का पति राहुल भी इस डकैती में शामिल था। घर में घुसने वाले 5 और योजना बनाने वाले और रेकी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की विवेचना जारी

फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की विवेचना कर रही है। इस डकैती में और कितने लोग शामिल हैं और क्या इनका कोई आपराधिक इतिहास है, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019