Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Raipur News : जनता के पैसे से अफसरों की मौज?.....

Uma Verma
CG Raipur News : जनता के पैसे से अफसरों की मौज?.....
X

CG Raipur News

CG Raipur News : राजधानी रायपुर नगर निगम के 93 अधिकारी कर्मचारी आदर्श आचार संहिता के बीच दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के टूर पर गए हैं..सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक राजस्व वसूली के अध्ययन पर इन कर्मचारियों को भेजा गया है..

Chamoli Uttarakhand : उफनती पिंडर नदी पर लकड़ी के पुल से जान जोखिम में डालकर हो रही आवजाही…वीडियो वायरल

CG Raipur News : एक साथ पूरे राजस्व की टीम के इस दौरे पर अब सवाल उठ रहे हैं.. क्योंकि जिन राज्यों में ये कर्मचारी टूर पर हैं,उन राज्यों में चुनाव हो रहा है.. खबर यह भी है कि अध्ययन के बहाने ये अफसर और कर्मचारी निगम के पैसों से पिकनिक मनाने गए हैं..देखिए भ्रमण पर हो रहे बवाल को लेकर एक रिपोर्ट!

Central School : रुद्रपुर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय….

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग राज्यों में आचार संहिता लागू है और ऐसे में राजधानी रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग के सारे कर्मचारी कैसे राजस्व की ज्यादा वसूली की जाए इसे लेकर दूसरे राज्य अध्ययन करने गए हैं...अफसरों और कर्मचारियों के टूर पर अब निगम में सियासत गरमा गई है...

आखिर क्यों उठ रहे हैं सवाल:-

- निगम को राजस्व में फायदा तो अफसरों को टूर पैकेज कैसे??

- अफसरों के दौरे की MIC को नहीं जानकारी
-
- 10 जोन में राजस्व कर्मचारी टूर पर, कैसे होगा काम?
-
- किस कार्य का अध्ययन करने गए हैं 93 निगम कर्मी?
-
- सभी 10 जोन के कम्प्यूटर ऑपरेटर भी गए टूर पर।
-

वही निगम अधिकारी कर्मचारी के भ्रमण को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा की अभी आचार संहिता के चलते कोई काम नहीं हो रहा है, सारे काम बंद है और निगम के राजस्व विभाग के कर्मचारी टूर पर गए ये आश्चर्य की बात है इसका जवाब वो निगम आयुक्त से लेंगे।

राजस्व विभाग के अफसरों के टूर पर अब सवाल उठ रहे हैं..क्योंकि अफसरों के टूर की जानकारी मेयर इन काउंसिल को भी नही है..बताया जा रहा है

कि अधिक राजस्व वसूली होने की वजह से इन अफसरों को टूर पर भेजा गया है.. मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री कुमार मेनन ने कहा कि हालांकि जितने का टारगेट दिया गया था वह टारगेट पूरा नही हुआ है. ऐसे में यह कैसा टूर.. मेयर इन काउंसिल को इस टूर की कोई जानकारी नही है।

फाइनल विओ:-रायपुर नगर निगम की ओर से अध्ययन के लिए जिस अफसर ने आदेश जारी किया, वह निगम अपर आयुक्त आरके डोंगरे भी टूर पर गए हैं. कम्प्यूटर ऑपरेटरों को भी साथ ले गए हैं..

निगम अफसर भी मान रहे हैं कि दिल्ली नहीं बल्कि जम्मू टूर पर गए हैं.. ताकि कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिल सके..ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या जनता के पैसों से मौज कर रहे अफसर.. अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार अफसर इस मामले पर क्या कदम उठाते हैं..


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019