Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में मानसून वापसी, सरगुजा से विदाई की तैयारी, 10 दिन देरी से लौटेगा मानसून, जानें मौसम का हाल
X

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में मानसून वापसी, सरगुजा से विदाई की तैयारी, 10 दिन देरी से लौटेगा मानसून, जानें मौसम का हाल

CG Rain Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ घंटों में मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन परिस्थितियों के मद्देनजर ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू कर दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार और रायगढ़ जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई अन्य जिलों में भी मेघगर्जन, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019