छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट! 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज आंधी – IMD की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में मानसून वापसी, सरगुजा से विदाई की तैयारी, 10 दिन देरी से लौटेगा मानसून, जानें मौसम का हाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में मानसून वापसी, सरगुजा से विदाई की तैयारी, 10 दिन देरी से लौटेगा मानसून, जानें मौसम का हाल
CG Rain Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ऑरेंज अलर्ट उन जिलों में जारी किया गया है जहां 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम शामिल हैं। यहां मध्यम से भारी बारिश, तेज आंधी, मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
वहीं, येलो अलर्ट के तहत आने वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, 30 से 40 किमी/घंटा की गति से हवाएं, मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन जिलों में सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर सहित पहले से ऑरेंज अलर्ट में शामिल कुछ जिले भी येलो अलर्ट में आते हैं।



