Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024 : जान लें परीक्षा की तारीख और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका

सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024
X

सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024

रायपुर। सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024 : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिटेन एग्जाम की डेट का ऐलान हो गया है। प्रदेश के 33 जिलों में निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी।

एग्जाम डेट के 10 दिन पूर्व ही आयोग की ओर से एंट्री कार्ड जारी किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर होमपेज पर SSE Admit Card 2024 लिंक पर click कर अभ्यर्थी डाऊनलोड कर सकते हैं।

सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024 : जान लें इसकी तारीख भी
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 की रिटेन एग्जाम 9 फरवरी 2025 (रविवार) को दो सत्रों में प्रदेश के 33 जिलों क्रमशः कवर्धा, कांकेर, कोरबा, कोण्डागांव, सरगुजा (अम्बिकापुर), कोरिया (बैकुण्ठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, दन्तेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर,

सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024
सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024

महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, बेमेतरा, बालोद

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है।

दिव्यांगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
सरकार ने ये बात भी बिलकुल साफ़ कर दी है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 में दिव्यांगजनों को सह-लेखक की सुविधा दी जाएगी। ऐसे सभी दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र में खुद ही सहलेखक की व्यवस्था करने का विकल्प का चयन किया है

सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024

वे अभ्यर्थी सहलेखक के साथ सहलेखक रखे जाने की अनुमति ली है। उन्हें जिला - संभाग कार्यालय से सहलेखक उपलब्ध कराने का विकल्प लिया है, वे सभी विज्ञापन में उल्लेखित समस्त प्रमाण पत्रों के साथ परीक्षा तिथि के 5 दिन पहले आयोग के अधिकृत संबंधित जिला कलेक्टर कार्यालय से संपर्क जरूर करें।

अभ्यर्थी एवं उनके सहलेखक राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 में केल्क्यूलेटर का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। अभ्यर्थी एवं सहलेखक को अपने साथ कोई भी केल्क्यूलेटर, सेल्युलर फोन, डिजिटल डायरी,पेजर और स्मार्ट वॉच लाना पूर्णतः वर्जित है।

सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024
सीजी पीएससी एग्जामिनेशन 2024

परीक्षा परिसर में एवं भवन के अंदर वीक्षक व केन्द्राध्यक्ष की ओर से जाने वाले निर्देशों का पालन करना जरूरी है। ऐसे में अगर अभ्यर्थी केन्द्राध्यक्ष के निर्देशों का पालन नहीं करता है व फिर कोई अशिष्टता

उद्दण्डतापूर्ण आचरण करता है, तो वह परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा, साथ ही साथ उसकी परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी । इसके अलावा परीक्षार्थी ऐसे दण्ड का भी भागी होगा, जो आयोग उचित समझे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019