Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Promotion : राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट

CG Promotion News
X

CG Promotion News

CG Promotion : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक पर कार्यरत इन अधिकारियों को स्थानापन्न रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत होने वालों में रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला और अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

CG Promotion : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से यह निर्णय लिया गया है। वर्ष के अंतिम दिन जारी इस आदेश को पुलिस महकमे के लिए उत्साहवर्धक कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की पदोन्नति से न केवल उनके मनोबल में वृद्धि होगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

CG Promotion : देखें आदेश -


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019