Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Politics: सचिन पायलट कल रायपुर दौरे पर, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने जेल जाएंगे, PCC की बैठक में होंगे शामिल..

सचिन पायलट
X

सचिन पायलट

CG Politics: रायपुर। Sachin Pilot will come to Raipur tomorrow: एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट बुधवार सुबह रायपुर प्रवास पर आ रहे हैं। वे सुबह 10 बजे सेंट्रल जेल रायपुर जाकर कांग्रेस विधायक एवं पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाक़ात करेंगे। उसके बाद मीडिया से चर्चा करेंगे।

CG Politics: सचिन पायलट दोपहर को 2 बजे राजीव भवन में कांग्रेस की पीएसी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर ​मंथन होगा। बैठक के बाद वो शाम 5 बजे नियमित विमान से दिल्ली वापस जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019