Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Politics: कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, अब बचाने का ढोंग: कैलाश विजयवर्गीय

CG Politics
X

CG Politics

CG Politics: रायपुर: मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के 'संविधान बचाओ अभियान' पर तीखा हमला बोला है। रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान का सबसे ज्यादा अपमान किया है और अब वही लोग संविधान बचाने का ढोंग कर रहे हैं। विजयवर्गीय राजनांदगांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

CG Politics: कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर संविधान के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस के नेता जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन क्या वे इसका मूल भाव समझते हैं? आपातकाल लगाकर, बिल की कॉपी फाड़कर और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विदेश में बयान देकर कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं।" उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर देश का सम्मान कम करने का भी आरोप लगाया।

विजयवर्गीय ने कांग्रेस के 'संविधान बचाओ अभियान' को जनता को गुमराह करने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ हमेशा अन्याय किया। अब वही लोग संविधान की बात कर रहे हैं, जो इसे अपनी जेब में रखते हैं। हमारा संविधान रामचरितमानस की तरह सिर पर रखने वाला ग्रंथ है।"

CG Politics: भाजपा का अंबेडकर सम्मान अभियान

भाजपा के 10 दिवसीय 'अंबेडकर सम्मान अभियान' के बारे में बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी देशभर में लोगों को यह बताएगी कि कैसे कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा, "मैं राजनांदगांव जा रहा हूं, जहां इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित है। देशभर में हमारे नेता अलग-अलग स्थानों पर लोगों को सच्चाई से अवगत कराएंगे।"

CG Politics: चुनावी प्रणाली पर सवाल उठाने पर साधा निशाना

कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए जाने पर विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। जहां वे जीतते हैं, वहां चुनाव आयोग अच्छा है, और जहां हारते हैं, वहां सवाल उठाते हैं। जनता इस दोमुंहे रवैये को समझ चुकी है और यही कारण है कि कांग्रेस को हर जगह नकारा जा रहा है।"

CG Politics: जनता को सच्चाई बताएगी भाजपा

विजयवर्गीय ने जोर देकर कहा कि भाजपा हमेशा संविधान और बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों का सम्मान करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार ने संविधान की भावनाओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस ने केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए इसका दुरुपयोग किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019