Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Politics: मंत्रिमंडल विस्तार इस सप्ताह संभव, शिवप्रकाश और नीतीन नबीन 8 अप्रैल को रायपुर में, इन नामों पर चर्चा तेज

Asian News
CG Politics
X

CG Politics

CG Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पिछले डेढ़ साल से लंबित है, लेकिन अब खबर है कि यह इसी सप्ताह हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन 8 अप्रैल को रायपुर पहुंचने वाले हैं।

CG Politics: जानकारी के अनुसार, दोनों नेता मंत्रियों के नामों की सूची लेकर आएंगे। पिछले हफ्ते सरकार ने निगम और मंडलों में नियुक्तियां की थीं, जिसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना ने जोर पकड़ लिया है।

CG Politics: वर्तमान में प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री हैं। 21 दिसंबर 2023 को 11 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन एक पद खाली रखा गया था। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने और मंत्री पद से इस्तीफा देने के कारण मंत्रिमंडल में रिक्तियों की संख्या दो हो गई है।

CG Politics: इन नामों पर अटकलें तेज

विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक गजेंद्र यादव, रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, जेसीसी से भाजपा में आए विधायक धर्मजीत सिंह और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बस्तर क्षेत्र से किसी नेता को मौका मिल सकता है। साथ ही, भाजपा नए चेहरों को शामिल कर एक बार फिर सबको चौंका सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019