Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना और चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Asian News
CG Police Transfer: Major administrative reshuffle in the police department, 80 policemen transferred, see the list
X

CG Police Transfer: Four police personnel transferred; SP issues transfer orders; check the list.

CG Police Transfer : सूरजपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा जारी आदेश के तहत कई थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

CG Police Transfer : जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा को जयनगर थाना प्रभारी, निरीक्षक राजेंद्र साहू को रामानुजनगर थाना प्रभारी तथा निरीक्षक बृजेश सिन्हा को भटगांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CG Police Transfer : वहीं उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को भटगांव थाना प्रभारी पद से हटाकर शिकायत शाखा, पुलिस कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उपनिरीक्षक गंगासागर पैकरा को रामानुजनगर से स्थानांतरित कर सलका चौकी प्रभारी बनाया गया है।

CG Police Transfer : इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा को सलका चौकी से थाना प्रेमनगर भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक सरफराज अहमद को रक्षित केंद्र सूरजपुर से खड़गवां चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019