Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

Asian News
CG Police Transfer: Major administrative reshuffle in the police department, 80 policemen transferred, see the list
X

CG Police Transfer: Four police personnel transferred; SP issues transfer orders; check the list.

CG Police Transfer : दुर्ग। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने 10 थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

CG Police Transfer : जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना के प्रभारी प्रशांत मिश्रा को स्थानांतरित कर एसीसीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चर्चित स्क्रैप चोरी मामले की जांच कर रहे अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा महेश ध्रुव, जो फिलहाल नियंत्रण कक्ष में पदस्थ थे, उनका एक माह के भीतर दूसरी बार तबादला करते हुए धमधा थाना की कमान सौंपी गई है।

CG Police Transfer : नई पदस्थापना के तहत विजय यादव को सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रामनारायण ध्रुव अब छावनी थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे और अमित अंदानी को स्मृति नगर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

CG Police Transfer : पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस तबादला सूची को जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अन्य अधिकारियों के भी नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019