CG Police Suspend : पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित
CG Police Suspend : सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कस्टडी में रखा गया आरोपी पुलिस की निगरानी से फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
CG Police Suspend : जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज है। उसे नैला-जांजगीर चौकी से बुधवार रात करीब 9 बजे जांच के लिए जैजैपुर थाने लाया गया था। आरोपी की निगरानी के लिए प्रधान आरक्षक अनूप खलखो और तीन आरक्षक रामनिवास उरांव, ब्रजसैन लहरे और कामता मार्चे को ड्यूटी पर तैनात किया गया था।
CG Police Suspend : इसके बावजूद ड्यूटी में लापरवाही के चलते आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों को सक्रिय कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।




